महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में प्रारंभ हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास प्रोटोकॉल का तीन दिवसीय पूर्वाभ्यास

उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में सोमवार एक मई से नवल योग सेवा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास प्रोटोकॉल का तीन दिवसीय पूर्वाभ्यास प्रारंभ किया गया जानकारी देते हुए नवल योग सेवा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शोभा बाबेल ने बताया कि योग विशेषज्ञ मीना जैन के निर्देशन में योग प्रशिक्षक महिमा शाकद्वीपी, रीना सुराणा,वंदना शर्मा तथा संजना साहू ने योग प्रेमियों को योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास करवाया। महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में लोग योग प्रोटोकॉल पूर्व अभ्यास करने के लिए उपस्थित हुए जिनमें विप्र सभा के के शर्मा, योग सेवा समिति के सुरेश पालीवाल, योगी भंवरलाल चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तांतेड, डॉ सिम्मी सिंह, डॉ. मलयश्री, सीमा कुमावत, यतेन्द्र बाबेल एवं सुविवि योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!