सेमारी में मंहगाई राहत कैम्प का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । नगरपालिका में सोमवार को उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने महंगाई राहत केम्प का औचक निरीक्षण किया। कैम्प में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैम्प में पात्र लाभार्थी को मुख्यमंत्री गारण्टी कार्ड वितरित किए। इस दौराननगरपालिका ईओ गणपत लाल खटीक,उपखंड अधिकारी मनीषा मीणा सराडा,तहसीलदार पीरुलाल जीनगर संयुक्त निर्देशक सूचना प्राथमिकी विभाग शीतल अग्रवाल, सिद्धराज सिंह शक्तावत, राजीव गांधी युवा मित्र मनीष हरिजन सफाईकर्मी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। साथ ही सेमारी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुण्डा व टोकर में चल रहे महंगाई राहत कैम्प का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुण्डा व टोकर में छाया की व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त टेंट लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
