मेवाड़ जनशक्ति दल की हुई बैठक

उदयपुर,नितेश पटेल । मेवाड़ जनशक्ति दल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया । संगठन के मार्गदर्शक डॉक्टर बाल गोपाल शर्मा ने बताया कि इस संगठन में हर जाति समाज को संगठन में साथ लेकर सनातन संस्कृति का संदेश देने का कार्य करेगा । साथ ही संगठन के सरक्षक एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित ने बताया कि संगठन में शस्त्र शास्त्र,व्यायाम शाला,कुस्ती दंगल जैसे आयोजन शिविर लगाए जाएंगे । बैठक में सरक्षक दिनेश औदीच्य ने इसी माह में उदयपुर में एक दिवसीय कुस्ती (दंगल) करवाने का निर्णय लिया । बैठक में डॉक्टर बालगोपाल शर्मा,एडवोकेट निर्मल कुमार पंडित, दुर्गेश नागदा,दिनेश औदिच्य,नरेश कुमार शर्मा,कालुलाल औदिच्य आदि मौजूद थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!