अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के पोस्टर का विमोचन
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा। संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को प्रातः 11:00 बजे न्यू ऑडिटोरियम थिएटर ,महाराणा भूपाल चिकित्सालय उदयपुर ,नर्सेज बॉयज हॉस्टल के पास राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन उदयपुर तत्वाधान में मनाया जाएगा। जिसमें लेकसिटी म्यूजिकल ग्रुप एवं टीम तथा नर्सेज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस का पोस्टर विमोचन नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल मेघवाल, संपत लाल बडाला, फरीद मंसूरी , कुमुदिनी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत आमेटा संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, संरक्षक रमेश मीणा जिला अध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष परमार ,प्रदेश सचिव कालूराम ताबीयार व लालचंद ऐचरा की उपस्थिति में किया गया
