सांवलियाजी में अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की “साधारण सभा” का हुआ आयोजन
मेनार निवासी हिना टूर्स एंड ट्रावेल्स के एमडी प्रभुलाल जोशी ने आवरी माता धर्मशाला हेतु 1,11000/- रुपये दिए
जोशी ने उनकी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को भी सहयोग के लिए किया प्रेरित, और 1 लाख 40 हज़ार रुपये का कर्मचारियों ने किया सहयोग
वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज की “साधारण सभा” का आयोजन शनिवार प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक होटल सुख सागर, सांवलिया जी में हुआ। जिसमें चित्तौड़गढ़ की मुख्य शक्तिपीठ आवरी माताजी, आसावरा में समाज की सबसे बड़ी धर्मशाला निर्माण के बाद हरिद्वार में समाज की धर्मशाला एवं उदयपुर में हॉस्टेल हेतु चर्चा की गई। समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया ने बताया कि हरिद्वार में समाज की धर्मशाला के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाजजन की राय जानी तो जिसमें समाजजन की सोशल मीडिया पर 93वे फीसदी हरिद्वार धर्मशाला के लिए सहमति बनी है, जिससे अब निर्माण समिति द्वारा जल्द ही भूमि खरीद कर धर्मशाला निर्माण की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही समाज की मई माह में आयोजित होने वाली आगामी बैठक में हरिद्वार में धर्मशाला एवं उदयपुर में हॉस्टल के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता ने कहा कि आवरी माताजी में जो समाज की धर्मशाला बनी है, उसमें समाज के कई भामाशाहों ने अपना योगदान दिया है और उन्हीं के योगदान से आज समाज की इतनी बड़ी धर्मशाला आवरी माता में बन पाई है। समाज के लोगों को ने एकता का परिचय दिया है। वही उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करते हुए हमें एक-दूसरे के दुख-सुख का साथी भी बनना होगा।
आवरी माता धर्मशाला हेतु भामाशाह ने 1,11000 रुपये दिए
उपाध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि आवरी माता धर्मशाला के लिए हिना टूर्स एंड ट्रावेल्स के मालिक मेनार निवासी प्रभूलाल जोशी ने इस बैठक में आवरी माता धर्मशाला के लिए 1,11000/-रुपये सहयोग के रूप में दिए, साथ ही उनके टूर्स एंड ट्रावेल्स कंपनी में समाज के कार्यरत कर्मचारियों को भी धर्मशाला निर्माण के सहयोग के लिए प्रेरित किया, जिस पर उसी समय 17 कर्मचारियों ने 1,40,000/- रुपये का सहयोग राशि के रूप दिए, जिसमें रामचंद्र गोपावत, मोतीलाल झालावत, खरसान, सुनील सोन्याणावाला, राजकुमार उदावत, सुरेश कमावत, पूरण पांचावत, बद्रीलाल जोशी, मेनार, नरेश जोशी करजेली, एवं संजीव शर्मा, मंदसौर द्वारा 11-11 हज़ार रुपये का एवं शेणु गोपावत, सागर भानावत, पिंटू मेरावत, मोहनलाल मुंडावत, हितेश, राकेश हरजोत, भगवतीलाल कलावत एवं दिलीप जोशी द्वारा 5100-5100 रुपये की राशि का सहयोग दिया।
जोशी की कंपनी में समाज के करीब 200 से ज्यादा समाजजन है कार्यरत
कई वर्षों पूर्व अपने परिवार और गांव को छोड़कर प्रभुलाल जोशी मुंबई गए थे। वही मुंबई की चमक-दमक, यहां मिलने वाली सुविधाएं और आजीविका के साधनों से आकर्षित होकर कई लोग अपनी किस्मत आजमाने यहां आते हैं। कुछ लोगों के सपने साकार होते हैं, कुछ लोगों के नहीं, परन्तु कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनके सपने स्वयं के साथ-साथ समाज कल्याण से भी जुड़े होते हैं, ऐसे ही शख्स है प्रभुलाल जोशी, जिन्होंने अपने दम पर मुंबई में कई वर्षों तक संघर्ष कर आज यह मुकाम हासिल किया है। उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के जोशी की कंपनी में समाज के तकरीबन 200 से ज्यादा समाजजन कार्यरत हैं। वही प्रभुलाल जोशी द्वारा मेनार में भी 2008 में ब्रह्म सागर की पाल पर 52 फिट ऊंची शिव प्रतिमा का निर्माण करवाया। जोशी ने कहा कि हमें समाज के सहयोग के लिए हरदम तत्पर रहना चाहिए, और आज जो आवरी माता में धर्मशाला बनी है वह समाज की सबसे बड़ी धर्मशाला बनी है और इससे समाज जन का काफी फायदा होगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, सेवानिवृत्त एसएचओ जगदीश मेनारिया द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव दशरथ मेनारिया ने भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच खरसान भगवतीलाल मेनारिया ने किया।
बैठक में यह रहे मौजूद
राष्ट्रीय अध्यक्ष जसराज मेहता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बद्रीलाल मेनारिया, चारो जॉन उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मेनारिया, मांगीलाल सिंगावत, प्रकाश नागदा, बंशीलाल मेनारिया, सचिव दशरथ मेनारिया, नारायण मेनारिया, वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, पूर्व उपाध्यक्ष भगवतीलाल मेनारिया, निर्माण समिति अंबालाल नागदा, सोहनलाल मेनारिया, सेवानिवृत्त एसएचओ जगदीश मेनारिया सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।
