जन आक्रोश महाघेराव सभा के दौरान वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में शामिल हुए कार्यकर्ता

वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के हर कार्यकर्ता ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा : झाला

वल्लभनगर । राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर के भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश महाघेराव सभा में भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। इस जन आक्रोश महाघेराव सभा को प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान मंच से विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने भी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखे। झाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा क्षेत्र के हर कार्यकर्ता के अंदर सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इस आक्रोश को विधानसभा चुनाव तक बनाए रखना है। विधानसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर निश्चित तौर पर पार्टी को विजय बनाना है। वल्लभनगर में कमल खिलाना है ओर प्रदेश में कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिलामंत्री भंवर भट्ट, जिलामंत्री बसंती देवी, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष रूप गिरी गोस्वामी, मेनार मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया, भींडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, भींडर मंडल अध्यक्ष मुरली तिवारी, कानोड़ मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर, लक्ष्मीलाल मेनारिया, ओबीसी मोर्चा लालूराम गाडरी, भगवतीलाल मेनारिया, ओंकारलाल वालिया, किशन सिंह, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल, उपप्रधान रोशन मेहता, कुराबड प्रधान कृष्णा मीणा, उपप्रधान भेरूलाल मीण, कानोड़ नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी बाई मीणा, पूर्व चेयरमैन अनिल शर्मा, पार्षद लोकेश पुरोहित, लक्ष्मीलाल, दीपक शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भरत व्यास, रतन सिंह राठौड़, भंवर सिंह चुंडावत, हमेर सिंह सिसोदिया, लक्ष्मीलाल, बाबूलाल, प्रतिनिधि गोविंद सरगरा, भेरूलाल, कोट सरपंच भेरुलाल चौबीसा, भेरुलाल हरिजन, हेमंत अहीर के साथ सभी मंडलों के महामंत्री, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!