मावली : सात फिट लम्बा सांप पकड़ा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कोर्ट परिसर के सामने विजय पुजारी की दुकान में 7 फीट लंबा सांप घुसने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जिस पर तुरंत वन्यजीव रक्षक कमलेश सुथार को फोन किया। सुथार ने मौके पर पहुंचकर उक्त सांप को रेस्क्यू किया तथा सांप धामण प्रजाति का बताया और उसकी लंबाई 7 फिट बताई। उक्त सांप को सुरक्षित जंगल में रिलीज किया गया। कमलेश सुथार मावली व आसपास के क्षेत्र में कही से भी फोन आते ही पहुंच जाते हैं और निशुल्क सेवा देते है।
