धीरेंद्र शास्त्री ने किया भगवान, सहस्रबाहु अर्जुन का घोर अपमान, आपत्तिजनक शब्द कहे, कलचुरी समाज में रोष , जिला अधीक्षक और कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

उदयपुर,नितेश पटेल। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब कलचुरी समाज के आराध्य भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के लिए घोर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने को लेकर विवादों में घिर गये है। धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने भगवान सहस्रबाहु और उनके वंशजों यानी संपूर्ण कलचुरी समाज के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।इस वीडियो में एक पर्चा पढ़ते हुए बोल रहै है कि हैहय वंश का राजा बहुत दुष्ट,कुकर्मी और महिलाओं पर बलात करने वाला था,इसीलिए परशुराम ने सहस्रबाहु और हैहयवंशियों पर फरसा उठाया था और उनका वध किया था।धीरेंद्र कृष्ण गर्ग कहते है कि हैहयवंशियों के बच्चे जब बड़े हो गए और पिता का बदला लेने के लिए परशुराम पर आक्रमण किया तो परशुराम ने उनका भी वध कर दिया,इसके बाद उनके बच्चे जवान हुए तो उनका भी वध किया। इस तरह परशुराम ने ‘आततायी’ हैहयवंशियों का 21 बार वध किया। धीरेंद्र कृष्ण गर्ग उर्फ धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कलचुरी समाज में इसे लेकर रोष के स्वर उठने लगे हैं।इसको लेकर शुक्रवार को मेवाड़ा,सुवालका,वेगड़ा, पुबिया,टाक,जयसवाल समाज ने उदयपुर जिला अधीक्षक और कलेक्टर को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की।बताया की समय रहते अगर कार्रवाई नहीं की गई तो संपूर्ण कलाल समाज धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरेगा उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस मौके पर अशोक चौधरी,मनोज चौधरी,सूर्य प्रकाश सुवालका,दीपक चौधरी, दीपक मेवाडा,देवीलाल,महेश,भेरूलाल कलाल,कैलाश,उत्तम,नरेश,कैलाश, राजेश,प्रवीण टाक सभी मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!