आम्बागुड़ा गांव में आगजनी की घटना के बाद भाजपा विधानसभा प्रभारी ने पीड़ित परिवार को सौपी 51 हजार की सहायता

भींडर । भीण्डर पंचायत समिति क्षेत्र के सिंहाड़ ग्राम पंचायत के आम्बागुड़ा गांव में हाल ही आगजनी की घटना से 4 भैंसों की मौत के साथ लाखों का नुकसान हो गया था। इस पर भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला ने घटना स्थल पर पहुंच करके पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान झाला ने पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत निजी तौर से 51 हजार रुपए नकद सहायता राशि प्रदान करके हरसंभव मदद का भरोसा दिया। झाला द्वारा आगजनी की हृदय विदारक भयानक दुर्घटना से गंभीर घायल हुए पशुओं को देखकर एवं पीड़ित परिवार को हुए नुकसान के बारे में बारीकी से जानकारी ली। झाला ने पीड़ित परिवार को कार्य योजना तैयार करके सहायता दिलवाने की बात कही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, कुराबड़ प्रधान प्रतिनिधि देवीलाल मीणा, वल्लभनगर उपप्रधान रोशन मेहता, पंचायत समिति सदस्य रतनसिंह राठोड़, बुथ अध्यक्ष रुपलाल पटेल, भंवर दास, बाबरमल डांगी, लालुराम मीणा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!