परशुराम जयंती को लेकर बैठक सम्पन्न

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । विप्र फाउंडेशन उदयपुर एवं भगवान श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज समिति उदयपुर द्वारा राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम एवं विशाल शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आज रविवार को 11 बजे से निंबार्क शिक्षक महाविद्यालय एमकेसूरजपोल में आयोजित विशेष बैठक आयोजित की गई जा रही है जिसमें विप्र फाउंडेशन एवं उसके विभिन्न प्रकोष्ठ के जिले भर के पदाधिकारियों ने भाग लिया सभी वक्ताओं ने परशुराम जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने की बात कही और शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में विप्र जनों को शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि कम से कम हमें 501 यूनिट का रक्तदान करके एक उदाहरण प्रस्तुत करना है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जोन 1ए केके शर्मा , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल सेवार्थ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी मावली विधायक धर्म नारायण जोशी सहित विभिन्न ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक को देहात पूर्वी जिला के महामंत्री प्रेमशंकर रामावत मेनार ने भी संबोधित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!