कथा में तीसरे दिन संतो का सानिध्य हुआ प्राप्त
भिंडर । कुन्थवास ग्राम में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी ने कहा कि कथा के साथ गौ सेवा के महत्व और नारी शक्ति के बारे में उपदेश दिया गया । सैंकड़ो पुरूष व महिलाओं ने श्रीमद्भागवत कथा का लाभ प्राप्त किया ग्राम के देवेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि कुन्थवास ग्राम श्रीमद भागवत कथा में रविवार को सूरज कुंड के संत अवधेशानंद महाराज व भड़कामंडी हरिओम महाराज के सानिध्य
प्राप्त हुआ। कुन्थवास में शक्तावत परिवार की ओर से इस कथा का आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर लाल सिंह, हिमांशु सिंह, भेरु सिंह सहित शक्तावत परिवार और साथ साथ आस पास के ग्रामीण भी मौजूद रहे।
