मावली : खटीक समाज ने 8 वर्षीय मासूम को दी श्रद्धांजलि
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थाना क्षेत्र के लोपड़ा गांव में शुक्रवार को खटीक समाज राष्ट्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर लाल चौहान ने लोपड़ा में गमेती समाज की बहन के साथ में जो हत्याकांड हुआ उसके घर पर पहुंच कर बालिका को पुष्पांजलि अर्पित की उसके पिता ने कहा कि गांव वालों व प्रशासन दोनों का अच्छा सहयोग रहा। ओर कहा कि हत्यारों को फांसी दिलानी है और माता पिता को सहयोग करने के लिए ताउम्र उम्र कैद की सजा दिलानी है हम सब ने यह निर्णय लिया है जब तक यह चलेगा तब तक खटीक समाज राष्ट्रीय एकता मंच इस लड़की के पिता परिवार के साथ रहेगा । कमेटी राष्ट्र उपाध्यक्ष रतन खींची कोर कमेटी महामंत्री राजेश बागड़ी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन पहाड़िया प्रदेश सचिव अशोक कटारिया मावली ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल खटीक मावली ,भवानी शंकर बोरीवाल,ललित खटीक दिनेश खटीक, रतन चौहान ,नरेन्द्र विरवाल, विनोद खटीक,लक्ष्मी लाल खटीक,सुदर्शन खटीक,मनीष सुयल,भेरूलाल खटीक,दिनेश विरवाल सहित कई गणमान्य लोग पदाधिकारी समाज जन उपस्थित थे ।
