केण्डल मार्च निकाल कर 8 वर्षीय मासूम बच्ची को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी व अन्य मानवतावादी संविधान में आस्था रखने वाले सभी सामाजिक सगठन की ओर सेबहर साल की तरह इस बार भी 14 अप्रैल भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंति समारोह हर्षोल्लास से मनाए जानें के लिए एक आवश्यक बैठक राणा पूंजा भील सर्कल रेती स्टेण्ड पर बाबूलाल घावरी की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें बाबा साहेब की जयंती समारोह हेतु विभिन्न कमेटियां गठित की गई। बैठक उपरांत नाबालिग आदिवासी बालिका की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की गई उसे श्रद्धांजलि अर्पित करने केण्डल मार्च भीलू राणा पूंजा भील सर्कल पर केण्डल मार्च निकाल कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये..तथा बालिका को न्याय देने और अपराधियों को फांसी देने के नारेबाजी की! बैठक का संचालन एडवोकेट पीआर सालवी ने किया । धन्यवाद गणेशलाल रायकवाल ने ज्ञापित किया। इस दौरान तिरथसिह खेरालिया, सुखसम्पत बागड़ी, कुन्दन खोखावत, रोशन मेघवाल, रक्षित परमार, मोहन लाल सालवी, ओमप्रकाश मेघवाल, हेमेंद्र मेघवाल, अर्जुन सोनवाल, सुरेश मीणा, शांतिलाल मेघवाल, अंकेश मीणा, सहित सामाजिक सगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!