हिंद सेवा मानव कल्याण ट्रस्ट व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर भक्त मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विशाल भक्ति संध्या का आयोजन
उदयपुर । श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में सज्जनगढ़ रोड पर आयोजित किया गया । प्रारंभ में श्री हनुमत विग्रह के सम्मुख दीप प्रज्वलित करने के बाद श्री हनुमत भक्त संध्या का आगाज हिंद सेवा मानव कल्याण ट्रस्ट की संगीत गायन कलाकारों की टीम के मुख्य बी.एल .चंदेल ने श्री गणपति वंदना से किया ।
माननीय भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित कलाकार सुश्री मानसी शर्मा ने छोटी-छोटी गईया की प्रस्तुति दी । श्री बी.एल .चंदेल ने सस्वर संगीत कलाकारों की टीम के प्रमुख ने *मीरा हो गई मगन* एवं डॉक्टर ओपी महात्मा द्वारा रचित *प्रभु तेरे चरणों में जाकर रखना* भजन की प्रस्तुति दी।
भजन संध्या में तबले पर परीक्षित एवं क्लैपबॉक्स पर जय माली ढोलक एवं गायन में श्री रजनीश कुमार शर्मा व सुश्री मानसी शर्मा ने भजनों के माध्यम से समा बांध दिया तथा भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के मध्य में मंचासीन मुख्य अतिथि डॉक्टर ओपी महात्मा अध्यक्ष एडवोकेट श्री भरत कुमावत एवं विशिष्ट अतिथि श्री राजा भंडारी नारायण व्यास बीएल चंदेल का हिंद सेवा मानव कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी अध्यक्ष श्री दिव्य कुमार ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं अपर्णा उड़ाकर भव्य स्वागत किया । मुख्य अतिथि डॉक्टर डॉ ओ पी महात्मा ने शीघ्र फलदाई श्री हनुमान चालीसा के पाठ की एक विशेष विधि को बताया अध्यक्षीय प्रवचन करते हुए एडवोकेट श्री भरत कुमावत ने हनुमान जी को 8 चिरंजीव यों में से एक बताते हुए श्री हनुमत महोत्सव पर चर्चा की वहीं वरिष्ठ अतिथि श्री राजा भंडारी साहब ने श्री हनुमान जी अर्चना के महत्व पर रोशनी डालते हुए ट्रस्ट को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा ट्रस्ट का विकास करने हेतु कुछ परियोजनाओं पर चर्चा की विशिष्ट अतिथि श्री गणेश नारायण व्यास ने ऐसी भजन संध्या की आवश्यकता पर बल दिया । इस अवसर पर ट्रस्ट की संगठन मंत्री श्रीमती बसंती वैष्णव ने ट्रस्ट को गतिशील करने में अपने विचार अभिव्यक्त किए । कार्यक्रम में रोचक ,भव्य एवं भावपूर्ण भजन प्रस्तुतियों के साथ-साथ महिला एवं पुरुष भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे । उबेश्वर सत्संग मंडल के श्री देवी सिंह सिसोदिया जी ने रावण एवं मेघनाथ के मध्य हनुमान जी के लंका पहुंचने का हास्य में अत्यंत रोचक भजन प्रस्तुति देकर जयकारा बटोरा । अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दिव्य कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया
