एक शाम बालाजी के नाम विशाल भजन संध्या में देर रात तक भजनों पर झूमते रहे श्रृद्धालु
रिपोर्ट: गजेंन्द्र मालविया, बिछीवाड़ा
उदयपुर । जिले के झाड़ोल उपखंड क्षेत्र के खाखड़ में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया। हनुमान जन्मोत्सव के पुर्व संध्या को मन्दिर परिसर में आकर्षण सजावट के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ व स्थानीय भजन मंडली का आयोजन किया गया जिसमें देर रात स्थानीय लोगों द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ। अगले दिन हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर मन्दिर में बालाजी महाराज को पंकज त्रिवेदी और ललित पुरबिया द्वारा 56 भोग धराया गया। वहीं दोहपर को हनुमान क्लब द्वारा हनुमान चौक, मुख्य बाज़ार होते हुए बस स्टैंड से पुनः हनुमान चौक तक भगवा ध्वज हाथ में लिए जय श्री राम के नारे लगाते हुए बाइक रैली का आयोजन हुआ। शाम 6 बजें हनुमान मंदिर में ध्वजा दण्ड कार्यक्रम हुआ। बालाजी मंदिर में हर वर्ष कि तरह ध्वजा चढ़ाई गई। देर शाम 9 बजें भजन गायक महेंद्र सिंह चौहान ने गणपति वंदना के साथ भजन कार्यक्रम कि शुरुआत की। इस दोहरान गुरु सरिका देव हमारे मन भावे……, और माताजी कठे रे सुता रे सुख भर नींद मैं…….. ,और सोबनियो जातो रयो हो आई बुढ़ापा वारि वात रे……., घुमा दे मारा बालाजी घमर घमर घोटो….. भजनों कि सुन्दर आवाज ने श्रृद्धालुओं का मन मोह लिया। बाहर से पधारे कलाकार महेंद्र सिंह चौहान एवं पार्टी का उपरणा ओढा़कर स्वागत सरपंच धुली लाल एवं पूर्व वार्ड पंच भेरूलाल लोहार, शांति लाल प्रजापत, डा. चंद्रकांत त्रिवेदी, कोल्यारी ओबीसी मंडल अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने किया। झाड़ोल पंचायत समिति प्रधान राधा देवी का स्वागत पूर्व वार्ड पंच जमना बाई और तुलसी बाई ने ऊपरणा ओढा़कर किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज गोदावत का स्वागत नरेश पुरबिया ने किया। सरपंच धुली लाल वडेरा का स्वागत रमेश त्रिवेदी द्वारा उपरणा ओढा़कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दोहरान बालाजी महाराज, कालिका माता, भेरूजी बावजी कि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं श्रृद्धालु भजनों कि सरिता में इतने मग्न हुए कि सुबह 3 बजे तक भजनों का आनन्द लेते रहे। इधर हनुमान क्लब द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए प्रसाद कि व्यवस्था की गई। इस दोहरान पुरे कार्यक्रम में मंच संचालन चुन्नीलाल गाड़री ने किया। पूरे मंदिर का रंगा रोगन का कार्य गजेंद्र मेघवाल और गोविंद मेघवाल द्वारा किया गया ।लाइट डेकोरेशन कि व्यवस्था दुर्गेश राव द्वारा की गई। इस दोहरान लालूराम माली, लक्ष्मीलाल गोदावत, सुंदर सुथार उदयपुर, शांतिलाल प्रजापत, हंसराज पुर्बिया, अशोक सुथार, जगदीश लोहार, भरत प्रजापत, मनोज पुरबिया, सुंदर सुथार, दीपक मेघवाल, जितेंद्र पटेल, प्रवीण पटेल, गोपाल प्रजापत, लोकेश त्रिवेदी, ललित पुर्बिया, पंकज त्रिवेदी, लालूराम पटेल, , महेंद्र गायरी, विष्णुशंकर दवेर, रतन पटेल, गजेंद्र त्रिवेदी, अनिल गायरी, रमेश राव, दीपक पुरबिया, बंशीलाल सुथार, एवं हनुमान क्लब के सारे कार्यकर्ता सभी ग्रामवासी मौजूद थे |
