भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने फहराए पार्टी ध्वज, प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन को भी सुना

कानोड । भारतीय जनता पार्टी के 44 वे स्थापना दिवस पर कानोड भाजपा मंडल ने भी “कमल संकल्प उत्सव” के रूप में मनाया! प्रातः से ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीमाली, मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी, रामेश्वर लाल प्रजापत,पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष युगल किशोर श्रीमाली, एडवोकेट दीपक शर्मा, प्रताप सिंह राव ने कानोड के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में घरों पर भाजपा के पार्टी ध्वज फहराए गए!इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन को भी टीवी स्क्रीन पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना तथा मोदी के संदेश से प्रेरणा लेकर देश सेवा का संकल्प भी लिया! कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्ष ललित तम्बोली, विनोद वैष्णव,पार्षद लोकेश पुरोहित, एडवोकेट दीपक शर्मा, प्रताप सिंह राव, धर्मवीर व्यास, गजु लोहार, हितेंद्र सुथार, तेजप्रकाश रेगर, प्रभुलाल खटिक, प्रताप मीणा, पार्षद दुर्गा मीणा, गुलाब मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर दक,ऋषभ जैन, भगवती लाल नलवाया, ऊँकार दास वैष्णव, बाबू लाल सुथार सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!समस्त कार्यक्रम का संचालन मंडल महामन्त्री दिनेश जोशी ने किया!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!