पेन्शनधारीयो का फेस ऐप के माध्यम से सत्यापन
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । विकास अधिकारी पंचायत समिति वल्लभनगर के कार्यालय आदेश के आदेशानुसार ग्राम पंचायत रूण्डेडा मे प्राप्त कर रहे पेन्शनधारीयो का वार्षिक सत्यापन वर्ष 2023 का किये जाने हेतु बकाया 82 पेन्शन लाभार्थियो को सूचित किया गया और मोके पर उपस्थित पेन्शनधारीयो का फेस ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया और आगनवाडी कार्यकर्त्ता व पंचायत सहायक ई मित्र ग्राम विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो को फेस ऐप चलाने का प्रशिक्षण दिया गया और 31 मार्च तक सत प्रतिशत सत्यापन कराने का पंचायत को निर्देश दिये गये। केम्प मे पंचायत समिति वल्लभनगर के पेन्शन प्रभारी मोहन लाल गवारिया एवं अति. विकास अधिकारी आनन्दी लाल चौहान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया और केम्प में पंचायत के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी कपील जाटव एव रोजगार सहायक रतन लाल कमलेश जणवा उपस्थित थे ।
