रुण्डेड़ा में एक शाम हनुमंत दादा के नाम विशाल भजन संध्या 5 अप्रैल को, बजरंग भक्त जुटे तैयारियों में
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । रुण्डेड़ा में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान भक्तो द्वारा हनुमान मंदिर एवँ आसपास के इलाकों में भगवा ध्वज लगाए जा रहे है, साथ ही जन्मोत्सव की अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं रुण्डेड़ा में बजरंग दल रुण्डेड़ा व ग्रामवासियों के तत्वावधान में 5 अप्रैल को हनुमान मंदिर परिसर में एक शाम हनुमंत दादा के नाम विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक कलाकार नरेश प्रजापत एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा पुष्कर मेवाड़ी झांकी ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। वही 6 अप्रैल गुरुवार को सांय 4.30 बजे से गांव के प्रमुख मार्गों से हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा जिसके बाद 6 अप्रैल को सांवलिया भजन मंडली रुण्डेड़ा द्वारा भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एमबीएस साउंड एंड स्टूडियो रुण्डेड़ा,उदयपुर द्वारा किया जाएगा।
