हर घर भगवा छाएगा, राम राज्य फिर आयेगा के जयकारों के साथ करावाड़ा में निकली राम नवमी की भव्य शोभायात्रा
खेरवाडा,सत्यवीर सिंह पहाड़ा । उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के ग्राम करावाड़ा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम राज परिवार करावाड़ा और आस पास के विभिन्न गांवों के सहयोग से प्रभू पुरषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा सुबह 10 बजे रामदेव मन्दिर करावाड़ा से गांव में होती हुई डेचरा आशापुरा मंदिर धर्म सभा स्थल पहुंची, शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में माता बहन यूवा बुर्जुग राम जी के सेकडो भक्त नाच गान और झूमते हुवे वंदे मातरम् जय श्री राम, हर घर भगवा छाएगा राम राज्य फिर आयेगा, भारत माता की जय के जयकारों, एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारों और भजनों के साथ झूमते हुवे शोभायात्रा में चल रहे थे, भक्तो में राम जन्मोत्सव का जोश जुनून सवार था बच्चे से लगाकर उम्र दराज हर कोई प्रभू श्री राम के जन्मोत्सव में मस्त था, शोभायात्रा में बग्गी में प्रभू श्री राम की झांकी सजाई गई थीं,शोभायात्रा में इस बार डीजे साउंड की अनुमति नहीं मिलने से तीन चार बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा माताजी मंदिर पहुंची वहा आरती होने के बाद पुनः नाचते गाते हुवे डेचरा धर्म सभा स्थल पहुंची वहां धर्म सभा को कांति धर्मा मोहन नारायण और मोहन डामोर ने अपनें ओजस्वी सनातन हिन्दू धर्म के ऊपर अपना उत्बोधन प्रस्तुत किया, शोभायात्रा में खेरवाड़ा, छाणी नयागांव, थाणा, पहाड़ा, लाड़देश, कनवई झुथरी से वाहन रैली द्वारा सैकड़ो भक्त शोभायात्रा में शामिल हुवे, शोभायात्रा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखंड अधिकारी महोदय, डिप्टी ऋषभदेव ,तहसीलदार नयागांव, पहाड़ा थाना अधिकारी, पाटिया थाना अधिकारी मय स्टाप समेत कई थानों और जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता और अन्य विभाग के कर्मचारी भी मौजुद थे, सभा को संबोधित करते हुवे वक्ताओं ने सनातन धर्म को तोड़ने वालो की पहचान करने की भी बात कही और वक्ताओं ने सनातन धर्म के लिए हर समय तैयार रहने की ओर सनातन धर्म को छोड़कर अन्य धर्म अपनाने वाले अपने हिंदू परिवारों को पुनः सनातन धर्म में घर वापसी करवाने की भी शपथ दिलवाई गई, कार्यक्रम के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में राम राज्य परिवार के सभी सदस्यों का और आस पास के गांवों के राम भक्तो का पूर्ण सहयोग रहा।
