ऋषभदेव : भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर युवा परिषद करवायेगा विभिन्न कार्यक्रम
ऋषभदेव,शुभम जैन । सोमवार को भगवान महावीर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतावर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी। अखिल भारतावर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश जैन ने बताया की प्रातः दिगंबर जैन नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित प्रभातफेरी में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् की झांकी महिला सदस्यों द्वारा बनाई जाएगी। महावीर नगर में स्थित महावीर जिनालय में महावीर जिनालय व्यवस्था समिति के कार्यक्रम में प्रभावना वितरण अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद द्वारा किया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के उपाध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया की युवा महासभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में परिषद के सदस्यों द्वारा सामूहिक रक्तदान किया जाएगा जिसमें परिषद की महिला सदस्यों की भी उपस्थिति रहेगी और दोपहर में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदाता पंचोली ब्रदर्स परामार्थिक ट्रस्ट और रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदाता चंद्रेश जी किकावत रहेंगे। युवा परिषद के कोष प्रभारी नीतीश जैन और सह कोष प्रभारी अक्षय जैन ने बताया की युवा परिषद द्वारा जवास स्थित दिगंबर जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का जो कार्य किया जा रहा है उसकी एक एक राशि का उपयोग मंदिर के कार्य में उपयोग किया जा रहा है और युवा परिषद के द्वारा जो अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्य किए जा रहे है उसके की परिषद के सदस्यों की सहभागिता से किए जाते हैं ।
युवा परिषद के अध्यक्ष ने बताया की दोपहर में सकल दिगंबर जैन समाज और तीर्थ रक्षा कमेटी द्वारा आयोजित भगवान महावीर की शोभायात्रा में परिषद के सभी सदस्य सपरिवार इस सामाजिक शोभायात्रा में उपस्थित रहकर अपनी सहभागिता रखेंगे। और उक्त सभी कार्यक्रम परिषद के विभिन्न पदाधिकारी,प्रदेश प्रतिनिधि धनपाल गांगावत, पूर्व अध्यक्ष सचिन जैन, पूर्व महामंत्री धनपाल दोवडिया, संरक्षक बाहुबली गांधी, पूर्व संरक्षक महेंद्र दलावत, जिलाध्यक्ष सुनील लुणदिया जिला, महामंत्री पुष्पदंत मेहता के मार्गदर्शन में होंगे।
