नवरात्र के उपलक्ष्य में कालिका माताजी मंदिर में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 56 भोग अन्नकुट का हुआ आयोजन
भींडर। नगर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर पर नवरात्र के उपलक्ष्य में सोमवार को 56 भोग अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्शनार्थ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। माताजी का विशेष साज श्रृंगार किया गया। क्षेत्र में कालिका माताजी मंदिर पर नवरात्र में आस पास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की रोजाना हज़ारों श्रद्धालु आते है। जिनके खाने पीने व ठहरने की व्यवस्था मंदिर मंडल द्वारा की जाती है। मंदिर मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि मंदिर में 29 मार्च को रात्रि में जागरण होगा एवं 30 मार्च को हवन पूर्णाहुति होगी।
