सलूम्बर ब्लॉक के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स ने दी जयपुर कूच करेंगे: स्थायी करने के साथ पदनाम बदलने की मांग, बोले- मानदेय बढ़ाएं सरकार
सराड़ी,हितेश कुमार जोगी । मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में 2012 से कार्यरत हैं पिछले 10 वर्षो से आपके अधिन समस्त ऑनलाईन कार्य कर रहे हैं, कम्प्यूटर ऑपरेटर्स ने सोमवार को बीसीएमओ ऑफिस जाकर 3 सूत्रीय मांगों को पूरी करने की गुहार लगाई। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम बीसीएमओ डॉ सम्पत लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मियों ने जल्द ही मांगें पूरी नहीं होने पर नंगे पांव जयपुर कूच करेंगे। अखिल राजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुर्जर ने बताया कि वो पिछले 10 साल से मशीन विद मैन के तौर पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में 10 साल से काम करने के बाद भी वो अभी तक स्थायी नहीं हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री लगातार सभी कर्मचारियों पर कृपा बरसा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनको लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में मशीन विथ मैन काम करने वाले संविदाकर्मियों की 3 प्रमुख मांगें है। इसमें उनका पदनाम बदलते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर करने, स्थायी करने तक मानदेय वृद्धि करने और मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में कार्यरत संविदा कर्मी मशीन विथ मैन को राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल 2022 के तहत नियमित करने की मांग कई मांग शामिल है। कम्प्यूटर ऑपरेटर्स ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी करने की गुहार लगाई है। मांगे पूरी नही होने पर जयपुर में धरना दिया जायेगा। इस दौरान हरीश दमावत, हरीश शर्मा, इंदु चौहान, प्रकाश मेघवाल, मुकेश कलाल, कैलाश सालवी, दीपक मीणा, हर्षित जोशी, बसंत मेघवाल, नरेश सेवक, राजू लाल मीणा, लालचंद पटेल आदि मौजूद रहे।
