अर्थ ऑवर साइक्लोथॉन-पेडल फॉर द प्लैनेट

उदयपुर । डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया, उदयपुर द्वारा आज पैन इंडिया अर्थ ऑवर साइक्लोथॉन-पेडल फॉर द प्लैनेट में 150 साइकिल चालक जोश से शामिल हुए जिसका आयोजन ग्रीन पीपल सोसाइटी उदयपुर, उदयपुर साइक्लिंग क्लब, टीम मयंक सोनी, बाइक्स(BYCS) उदयपुर और अन्य क्षेत्रीय समर्थकों के सहयोग से किया। कार्यक्रम आयोजक डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने कहा, उदयपुर के पुलिस अधीक्षक श्री विकास शर्मा (आईपीएस) मुख्य अतिथि थे, जिन्हें हमारे सम्मानित अतिथि उपवन संरक्षक अजय चित्तौड़ा (आईएफएस) के साथ साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थापक टीएमएस मयंक सोनी, उदयपुर साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नितेश टाक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. ललित जोशी ने किया।

राहुल भटनागर (सेवानिवृत्त) आईएफएस और अध्यक्ष ग्रीन पीपुल सोसाइटी ने पिछले वर्षों में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया अर्थ ऑवर के बारे में सभा को संबोधित किया और स्थिरता की दिशा में साइकिल चलाने के महत्व के बारे में बात की और सभी से रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक गैर-जरूरी रोशनी बंद करने और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी के लिए अनुरोध करें।

पिछले वर्षों की तरह राजस्थान में मानसून पैलेस उदयपुर, रैडिसन नाथद्वारा, बेला बसेरा रिज़ॉर्ट और स्पा कुम्भलगढ़, बीजापुर लॉज, जवाई सिटी लैंडमार्क के रूप में स्विच ऑफ का हिस्सा बने है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!