विधायक आक्या ने किया प्रदेश अध्यक्ष जोशी का स्वागत

उदयपुर।चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी से भेंटकर उनका स्वागत किया। विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विद्यायक आक्या ने रविवार को सांसद सी पी जोशी से उनके दिल्ली निवास पर भेंटकर उनके राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनका बुके भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक आक्या ने प्रदेशाध्यक्ष पद पर जोशी की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहां की जोशी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की स्थिति ओर मजबूत होगी साथ ही राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का परचम फहराएगी। विधायक आक्या ने प्रदेशाध्यक्ष से जयपुर में पदभार ग्रहण समारोह आदी पर चर्चा की।इस अवसर पर विधायक आक्या के साथ चित्तौड़गढ़ डेयरी के पूर्व चेयरमेन बद्रीलाल जाट, लाल सिहं डूडी, राजेन्द्र सिंह सतपुड़ा, पिनु मेनारिया आदी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!