गुड्डी बाई के सिर बंधा पालिकाध्यक्ष सेहरा , खुब लगे भाजपा जिंदाबाद के नारे ,भाजपाईयों ने की ओपचारिकता पुरी , बाद एसडीएम ने पूर्ण करवाई कागजी कार्यवाई

वल्लभनगर । कानोड़ नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष चंदा देवी मीणा के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने व निलंबन के बाद भींडर एसडीएम मोनिका जाखड़ ने नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष गुड्डी बाई मीणा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौपा । एसडीएम जाखड़ ने करीब एक घंटे तक पालिका चेंबर में उपस्थित रहकर कार्यभार का प्रक्रिया पूर्ण करवाई । इससे पूर्व भाजपाईयों ने पदभार की ओपचारिकता करली थी जिसके बाद एसडीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी पहुुंचें व प्रशासनिक कार्यवाई के साथ अध्यक्ष को पालिका का जिम्मा सौपा ओर प्रमाणित प्रति अध्यक्ष को दी । इस मौके पर एसडीएम मोनिका जाखड़ ने नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष को शुभकामनाए देते हुए कहा कि आज महिला दिवस है , महिला बड़े पदो पर चुनकर आए ओर वह काम नहीं करवा सकें तो पद का कोई ओचित्य नहीं है । नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष गुड्डी बाई मीणा पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान घूंघट में रहीं । इस मौके पर नवनियुक्त पालिकाध्यक्ष गुड्डी बाई मीणा ने कहां कि सभी को साथ में लेकर कार्य करवाए जाएंगे , नगर विकास में कोई कमी नहीं आएगी । अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के दौरान नवनियुक्त उपाध्यक्ष बाबूलाल रेगर ने दुरी बनाए रखी । कांग्रेस से जुड़े होने के कारण भाजपाईयों के साथ पदभार ग्रहण करने नहीं पहुॅचें ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!