करकेला-धाम पहुंचे विधायक डा. परमार

कल्याणपुर क्षेत्र के धनकावाड़ा स्थित “करकेला धाम” पर क्षेत्र की विख्यात होलिका दहन कार्यक्रम मे हर वर्ष की भांति इस बार भी पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सम्मानीय डॉ. दयाराम परमार सपरिवार पहुंचे एवं क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि की कामना की। इससे पहले विधायक डॉ.परमार के करकेला धाम पहुंचने पर स्थानीय सरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
ज्ञात रहे कि विधायक डा. परमार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज धाम का विद्युतीकरण एवं सड़क मार्ग डामरीकरण हो पाया है। डॉ.परमार प्रतिवर्ष धाम के प्रति गहरी आस्था के चलते “होलिका दहन” के कार्यक्रम में भाग लेने श्रद्धालुओं के बीच “करकेला धाम” पर पहुंचते हैं।
इस दौरान उनके साथ शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य कमला परमार, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा देवी, ऋषभदेव कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपलाल मीणा, खेरवाड़ा महासचिव मोहनलाल ओदिच्य, ऋषभदेव सरपंच संघ के अध्यक्ष हांजाराम अहारी, तन्मय परमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!