वार्षिकोत्सव मनाया गया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा खेड़ी में वार्षिक उत्सव मनाया गया। अध्यक्षता देवी लाल सालवी मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संजय वडाला समाजसेवी छोगा लाल जाट सोहन लाल गाडरी विशिष्ट अतिथि सुरेश कुमार देशबंधु वार्ड पंच प्रभु लाल जाट रतनलाल जाट उपस्थित रहे । सर्वप्रथम मां शारदे को दीप प्रज्वलन सभी अतिथियों को कुमकुम से तिलक मेवाड़ी पगड़ी उपर्णा ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
विद्यालय में अध्ययन कक्षा एक से आठवीं तक के बालक बालिकाओं को सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने और कबड्डी खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 48 बालकों को पुरस्कार के रुप में मोमेंटो प्रमाण पत्र जोमेंट्री बॉक्स स्टेशनरी सामग्री दे कर सम्मान किया गया क्रम में कार्यक्रम में बालक बालिकाओं ने राजस्थानी लोकगीत देश भक्ति गीत पर ठुमके लगाए सभी अतिथियों एवं भामाशाह द्वारा विद्यालय के लिए अपनी श्रद्धा के अनुसार विद्यालय के लिए सामग्री दी गई प्रधानाचार्य संजय वडाला ने बताया की शिक्षा ही बच्चो का जीवन है विद्यालय मैं पौधा रोपण तथा भविष्य मै अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी बन सकता है ।
देशबधु द्वारा भामाशाह के रूप मै समस्त बच्चों को पुरस्कार देकर कहा की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना विद्यालय बालको की धुरी है शिक्षा से ही समाज और देश में वैज्ञानिक उन्नति तथा परिवार में संस्कारों की कमी दूर होगी समापन के अन्त में प्रधानाध्यापक देवी लाल सालवी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान समसुदीन मंसूरी देवेंद्र सिंह यादव प्रकाश पुरी गोस्वामी ओम प्रकाश लोहार अब्दुल गनी पिनारा प्रियंका कुमारी पर्वत सनाढ्य ललित नाथ चौहान प्रेम सिंह राजपूत मोनिका यादव बसंत कटारा कोदर मीणा सैकड़ों ग्रामीण महीला पुरूष उपस्थित हुए मोहन लाल जाट राम लाल प्रजापत शोभा लाल जाट राजमल कुम्महार प्रेमी बाई सुगना आदि इस कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पुरी गोस्वामी द्वारा किया गया।
