खेरवाड़ा : मिट्टी खोदती महिलाओं पर अचानक गिरा मलबा,2 की मौत,1 गंभीर घायल
खेरवाडा । मिट्टी खोदती महिलाओं पर अचानक गिरा मलबा
तीन महिलाओं के दबने की मिल रही जानकारी, होली पर घर
लिपाई के लिए मिट्टी खोद रही थी महिलाएं, रेस्क्यू के दौरान
2 महिलाओं के शवों को निकाला बाहर, एक की हालत
नाजुक, डबायचा निवासी रमिला हंगात व शिल्पा हंगात
बताई जा रही मृतका, सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीणों का
जमावड़ा, पाटिया थाना पुलिस मौके पर, दोनों शवों को
रखवाया खेरवाड़ा मोर्चरी, पुलिस रिपोर्ट के आधार पर करेगी
मामला दर्ज, पाटिया थाना क्षेत्र के डबायचा गांव का मामला
