भाजपा का 12 शक्ति केंद्रों पर आज होगा निधि संग्रह,जयसमंद अमरपुरा मंडल की बैठक संपन्न

सराडा,नितेश पटेल। भाजपा संगठन निर्देशानुसार जयसमंद अमरपुरा मंडल नव मतदाता अभियान और संगठन निधि को लेकर बैठक संपन्न। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष फतेह सिंह ने की।मंडल प्रभारी जगदीश कुमार खेरलिया ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा और मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड डाउनलोड करवाया। मंडल महामंत्री अनिल कुमार चौबीसा ने बताया कि मंडल की 24 पंचायतों के लिए 12 शक्ति केंद्रों का गठन किया गया जिन पर प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर सोमवार को निधी संग्रह किया जाएगा‌। बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज पटेल,देवीलाल पटेल,जिला कार्यसमिति सदस्य मेघसिह ने संबोधित किया ।बैठक में निधि संग्रहण विधानसभा प्रभारी शांति लाल मीणा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता देवी मीणा,ओबीसी मोर्चा रमेश पटेल,मंडल उपाध्यक्ष किशोर सिंह,भगवती लाल मीणा,सोशल मीडिया मंडल प्रभारी भगवान लाल सालवी, अमरपुरा उपसरपंच मोहनलाल गर्ग,महेंद्र सिंह कितावत, नाथुलाल पटेल सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर संगठनात्मक संरचना को लेकर ओबीसी देहात मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ने सराडा,सेमारी और सलूंबर मंडल की बैठक लेकर संगठन संरचना को लेकर चर्चा की तथा संगठन को मजबूत करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी से जोड़ने का निर्देश दिया तथा केंद्र और राज्य सरकार के बजट की तुलना करके केंद्र द्वारा ओबीसी वर्ग के द्वारा कराए गए कार्यों को घर- घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।राज्य सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग की कि गई उपेक्षा को आमजन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!