गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षकों का किया सम्मान
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भिंडर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केदारिया में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान ललिता चित्तौड़ आने की मुख्य अतिथि सनी ग्राम पंचायत सरपंच रामलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सचिव विष्णु अग्रवाल, ईश्वर चौबीसा, गोवर्धन लाल शर्मा, दिनेश शर्मा आदि के साथ कई ग्रामवासी उपस्थित हैं कार्यक्रम में विशेष उपलब्धि वाले छात्र योगेश को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा विद्यालय में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक व अध्यापिकाओ को ग्राम पंचायत केदारिया व स्मार्ट डिजिटल मीडिया जागरूक पत्रकार संघ द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ उपरणा भेंट कर सम्मानित किया गया।
