गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगा रंग प्रस्तुतियां
कुराबड़,करण सिंह सिसोदिया । गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगा रंग प्रस्तुतियां दी। कुराबड़ ब्लॉक के चरमर में पुरस्कार वितरण समारोह। कुराबड़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चरमर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव में प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार,एसडीएमसी अध्यक्ष मानसिंह के सानिध्य में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक श्रृंखला में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई।श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रशस्ति देकर पारितोषिक प्रदान किया। मुख्य अतिथि अनोपसिंह, हमीरसिंह,तखतसिंह, तेजसिंह, गणपतसिंह,भंवरसिंह,देवीसिंह, वार्डपंच समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
