कानोड़ में निकाला पथ संचलन
वल्लभनगर । उपखंड क्षेत्र के कानोड़ तहसील मुख्यालय पर सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर
विद्या निकेतन विद्यालय में सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती पर बालको का पथ संचलन निकाला गया ।नृसिंह वाटिका में एकत्रीकरण के पश्चात अध्यक्ष महेन्द्र जोशी ने भगवा पताका दिखाकर संचलन प्रांरभ किया ।संचलन में महापुरूषों की झांकिया आकर्षित रही।नगर के मुख्य मार्ग से गुजरता हुआ घोष के साथ कदम से कदम मिलाता संचलन नृसिंह वाटिका पहुंचा। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता महेन्द्र जोशी ने की ,मुख्य अतिथि दिनेश पाण्डेय व मुख्य वक्ता एबीवीपी के पूर्व जिला प्रमुख दीपक शर्मा थे ,विशिष्ट अतिथि भंवर लाल शर्मा,बसन्त व्यास ,शिव नारायण ,पवन व्यास,ओम प्रकाश वोरा ,तेज शंकर पुरोहित थे । मुख्य वक्ता एबीवीपी के पूर्व जिला प्रमुख व नेता प्रतिपक्ष दीपक शर्मा ने भारत माता स्तुति गान के साथ छात्रों को संबोधित किया ।संचालन प्रधानाध्यापक राजेन्द्र चौबीसा ने किया।
