सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकला शहर में विशाल पथ संचलन
भींडर । नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष में सोमवार को नगर में विद्या निकेतन विद्यालय के भैया बहनों द्वारा पथ संचलन किया गया । संचलन विद्यालय से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी सदस्य लीलाधर सोनी तथा इंद्र लाल फांदोंत प्रकाश वया एवं विद्यालय क़े प्रधानाचार्य इंद्र लाल चौबीसा ने भगवा झंडी दिखाकर प्रारम्भ क़िया । संचलन मोचीवाड़ा सदर बाजार हिता गेट रावलीपोल चौक गायत्री चौक सूरजपोल बस स्टैंड हनुमान जी की गली नायकवाड़ी गिरवर पोल दरवाजा साटड़िया बाजार तकियो की बड़ली माधो का नीम सर्राफ़ा बाजार होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचा। संचलन का जगह जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। संचलन में कक्षा 3 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता
मुख्य अतिथि फतेह सिंह पवार रिटायर्ड कर्नल थेl कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय प्रभारी ललित प्रकाश चौबीसा ने दी।
