मावली : आर्ट एन्ड पेंटिंग कम्पीटीशन का आयोजन हुआ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में सोमवार को सांसद सी पी जोशी के नेतृत्व एव दिशा निर्देशानुसार “ परीक्षा पे चर्चा “ कार्यक्रम के अन्तर्गत उदयपुर देहात में “एक्ज़ाम वॉरियर्स आर्ट एंड पेंटिंग कम्पटीशन “ का आयोजन किया गया। जिसमें स्थान स्वामी विवेकानन्द गवर्मेन्ट मॉडल स्कूल मावली विद्यालयों के लगभग 160 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अध्यक्षता प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने की। मुख्य अतिथि जिला संयोजक ईश्वर भीमावत,मावली युवामोर्चा अध्यक्ष मनोज पुजारी, उपाध्यक्ष बादल शर्मा, गिरीश पालीवाल ,योगेश नागदा,मुरली शर्मा,प्रकाश खेतावत ,भगवती लालावत आदि मौजूद थे। विजेता विद्यार्थियों का चयन किया और इन सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।
