केदारिया के योगेश मेघवाल का जिला स्तर बाल वैज्ञानिक के रूप में हुआ चयन
बांसडा, कन्हैया लाल मेनारिया । शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केदारिया के 5 छात्रों ने भाग लिया पांचो ही छात्रों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ गत वर्ष भी केदारिया विद्यालय से 5 छात्रों का चयन हुआ था इनमें से योगेश मेघवाल का जिला स्तर पर जूनियर साइंटिस्ट बाल वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ जवाब राज्य स्तर पर होने वाले प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने इनोवेटिव मॉडल को प्रदर्शित करते हुए केदारिया ग्राम पंचायत का नाम रोशन करेंगे। उक्त उपलब्धि का श्रेय छात्र केदारिया विद्यालय में विज्ञान पद पर कार्यरत अध्यापक चंद्रपाल मीना को देते हैं जो कि विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पढ़ाने के साथ ही इस प्रकार के इनोवेशन के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं।
