नव मतदाता अभियान हेतु भिंडर में हुई कार्यशाला

कृषि विज्ञान केंद्र लोकार्पण में भाग लेने हेतु किया आग्रह

भिंडर । प्रदेश भाजपा व जिला संगठन के निर्देशानुसार नव मतदाता अभियान हेतु भिंडर नगर व ग्रामीण मंडल की कार्यशाला बगीची वाले हनुमान मंदिर पर आयोजित हुई। आयोजित इस कार्यशाला के दौरान भाजपा वल्लभनगर प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, इस अभियान के विधानसभा संयोजक लक्ष्मीलाल मेनारिया, सहसंयोजक दिनेश जोशी, अनिल जारोली द्वारा इस नव मतदाता अभियान के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही शनिवार को वल्लभनगर क्षेत्र के सियाखेड़ी तारावट में नवीन कृषि विज्ञान केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सभी से आग्रह किया गया। आयोजित होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी सहित अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस नव मतदाता अभियान कार्यशाला के दौरान नव मतदाता अभियान के तीनों चरण में बूथ तक नव मतदाता सर्वे करना, नाम जुड़वाना, नवीन मतदाताओं का सम्मान करना, उनका सम्मेलन कर उनको भाजपा से जोड़ना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई इस दौरान भिंडर नगर मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर तिवारी, भिंडर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, नगर मंडल संयोजक चमन सोनी, ग्रामीण मंडल संयोजक ललित सिंह शक्तावत, नगर सहसंयोजक गजेंद्र मेहता, दिनेश व्यास, ग्रामीण सहसंयोजक गौतम मीणा, चंपालाल शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!