पुर्व संसदीय सचिव शक्तावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर हुआ 171 युनिट रक्तदान

वल्लभनगर विधानसभा परिवार के दिलो में आज भी गजेन्द्र सिंह जिंदा है – चौधरी

वल्लभनगर । पुर्व संसदीय सचिव स्व. गजेन्द्र सिंह शक्तावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर भीण्डर में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 171 युनिट रक्तदान हुआ।
स्व. गुलाब सिंह शक्तावत मुर्ति स्थल रामपोल भीण्डर पर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विधानसभा क्षैत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता भीण्ड़र पहुचे तथा मुर्ति स्थल पर स्व. गजेन्द्र सिंह शक्तावत की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने पुत्र विध्यराज सिंह के साथ पुष्प अर्पित कर रक्तदान किया। विधानसभा क्षैत्र के 171 रक्तवीरो ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर में पहुचे बजंर भूमि विकास बोर्ड़ के अध्यक्ष सदींप चौधरी ने कहा की यहा आकर हमारी पुरानी यादे ताजा हो गई । गजेन्द्र सिंह शक्तावत जिदा दिल इंसान थे। में उन्हे श्रद्वाजलि देने आज यहा आया हु उन्होने विधायक कार्यकाल तथा दैनिक जीवन में वल्लभनगर विधानसभा क्षैत्र के लोगो के लिये जो काम किया वो आज इस शिविर में पहुचे लोगो की संख्या से अदाज लगाया जा सकता है। आज भी वो लोगो के दिलो में बसे हुए है। और उन्ही के पदचिन्हो पर चलते हुए विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत भी दिन रात वल्लभनगर विधानसभा क्षैत्र की जनता के लिये परिवार के रुप में जुडकर हर सुख दुख में साथ खड़ी है।


वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने कहा की आज जो जनता यहा पहुची है उससे लग रहा है की आज भी कही न कही आप सभी के दिलो में टाईगर जिंदा है। आप सभी यहा पधारे यह हमारे लिये सौभाग्य है। उन्होने कभी यह नही जताया की वह विधायक है उन्होने वल्लभनगर विधानसभा परिवार को हर आदमी के साथ समान व्यवहार रख कर गरीब को गणेश मानकर कार्य किया।
पुत्र विध्यराज सिंह शक्तावत ने कहा की वल्लभनगर विधानसभा परिवार ने पापा होकम के निधन के बाद जिस तरह प्यार दिया और साथ दें रहे है उसको कभी नही भुला सकते।
उदयपुर एमबी अस्पताल में पार्षदों द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया।
गांधी सेवा सदन वल्लभनगर में ऑर्थोपेडिक शिविर का आयोजन हुआ जिसमें टीएडी मंत्री अर्जुन लाल बामणिया पहुंचे। इस दौरान शिविर में सैकड़ों लोगों का निशुल्क जांच उपचार किया गया।
कार्यकम में बजंर भूमि विकास बोर्ड़ के अध्यक्ष व हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी सदींप चौधरी, निवर्तमान देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, पुर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, पुर्व ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष सुरजमल मेनारिया,पुर्व पालिकाध्यक्ष हातिम अली बोहरा, ब्लाक अध्यक्ष वल्लभनगर चन्द्रप्रकाश मेनारिया, ब्लाक अध्यक्ष भीण्डर खेमराज मीणा, सरंपच सघ जिलाध्यक्ष माधव लाल अहीर, सुनील नागौरी, ब्लाक अध्यक्ष युवा काग्रेस गोपाल जाट,श्याम सुन्दर साहु, सगीता गांगावत,दिनेश चौधरी सहित कई पदाधिकारी , जनप्रतिनिधी व काग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!