आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को बांटे भोजन पैकेट और नए कपड़े
वल्लभनगर । चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागरजी महाराज की मंगल प्रेरणा से लगातार तीसरे वर्ष मकरसक्रांति पर्व के उपलक्ष में आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भींडर (रजि.) की ओर से 200 जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट , नए कपड़े ,कंबल और चप्पल जोड़ी का नि:शुल्क वितरण किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान आदिनाथ, आचार्य सन्मति सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने किया। मुख्य अतिथि भीण्डर नगर पालिका अध्यक्ष निर्मला भोजावत विशिष्ट अतिथि ,महेंद्र स्वर्णकार, विक्रम सिंह देवडा, सोहन लाल खटीक ,देवीसिंह शक्तावत, धनराज सोनी मौजूद थे। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने अतिथियों का स्वागत किया।
