मकर संक्रांति हर्ष ओर उल्लास के साथ मनाया
पत्रकार-ओम प्रकाश स्वर्णकार
लोकेशन-मावली
मावली । शनिवार को मकर संक्रांति हर्ष और उल्लास एवं दान-पुण्य कर पावन पर्व मकर संक्रांति मनाया गया।बच्चे गलियों में सितोलिया व छत पर पतंग उड़ा कर पर्व मनाते दिखे। इधर मकर संक्रांति दो दिन होने से कुछ ने आज ओर कुछ कल मनाएंगे। घरों में महिलाओं ने गेहूँ के खीच,तिल के लड्डू बनाए। सुबह से ही गलियों में गायों को हरा चारा,गरीबो को कपड़े दान करते हुए दिखे। सर्दी तेज होने से ग्रामीण धूप सेकते दिखे।
