चार दिवसीय क्रिकेट व वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू
वल्लभनगर । कस्बे के निकट अमरपुरा जागीर ग्राम पंचायत के शहीद भगत सिंह खेल मैदान पर चार दिवसीय किक्रेट प्रतियोगिता वॉलीबल प्रतियोगिता शूरू हुई। खेल के दौरान दोनों प्रतियोगिता में अमरपुरा जागीर, लूणदा, सारंगपुरा कानोड़ व पिथलपुरा ग्राम पंचायत की 16-16 टीमें भाग लेगी। वहीं प्रतियोगिता के पहले दिन कांग्रेस नेता व पंचायत समिति सदस्य कुबेर सिंह चावड़ा बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि में अमरपुरा जागीर पंचायत समिति सदस्य नाथु सिंह मीणा, अमरपुरा जागीर पूर्व सरंपच प्रताप मीणा, अमरपुरा जागीर उपसरपंच गणेश जाट थे। आयोजनकर्ता पूरण जाट ने बताया की किक्रेट प्रतियोगिता में पहले चार टीमों के बीच मैच खेले गये जिसमें पहले मैच शहीद भगत सिंह अरमपुरा, दूसरे मैच विर तेजाजी अमरपुरा, तीसरे मैच वीएमसीसी मंगरीफला व चौथे मैच मातेश्वरी संग्रामपुरा ने जीत दर्ज की । इस दौरान आयोजनकर्ता के शिवनारायण जाट, जगदीश जाट, जमनालाल जाट,पवन जाट,सुनील जाट आदि मौजूद रहे।
