स्वामी विवेकानंद जयंती पर भींडर में छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली विशाल रैली

वल्लभनगर । स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर गुरुवार को सनातन धर्मोत्सव सेवा समिति सूरजपोल भींडर की और से शहर के समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई । सुबह 10 बजे से कैलाश धर्मशाला से रैली शुरू हुई जो सूरजपोल, हॉस्पिटल रोड रामपोल बस स्टैंड, बाहर का शहर,हिता गेट,मोचीवाड़ा, सराफा बाजार, रावली पोल ,सदर बाजार,नृसिंह मंदिर,होते हुए पुनः सूरजपोल कैलाश धर्मशाला पहुंची रैली में भारत माता व स्वामी विवेकानंद के जयकारे लगाते हुए
छात्र-छात्राओं के हाथों में तिरंगा व भगवा रंग के झंडे हाथों में लहराते हुए चले।अंत मे समस्त शिक्षण संस्थाओं के अध्यापकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!