विद्युत कर्मचारियों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
वल्लभनगर । 132 केवीए झूझपुरा पर कार्यरत बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की बिजली विभाग में 132 केवीए जीएसएस आरआरवीपीएलएल में सभी कर्मचारी 2017 से आज तक चार-पांच के अल्प मानदेय पर सेवा दे रहे है। जिससे घर खर्च चलाना मुश्किल है। कर्मचारियों ने आगामी बजट सत्र में प्रस्ताव पास कर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की । ज्ञापन देने किशन लाल मीणा,ललित कुमार मीणा, नरपत प्रजापत,मुकेश प्रजापत,गोपाल जोशी, भंवर सिंह, बाबरू,देवी लाल आदि कर्मचारी मौजूद थे।
फोटो। विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन सौंपते बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी। लूणदा
