आचार्य धर्मसागरजी महाराज के अवतरण दिवस पर जरूरतमंद लोगों को कंबल और राशन सामग्री कीट बाटे

बांसडा,कन्हैया लाल मेनारिया । आदिब्रम्हा आदिनाथ फाउंडेशन, भींडर (रजि.) के तत्वाधान में आचार्य धर्मसागरजी महाराज का 110 वा अवतरण दिवस मनाया गया। मुनि अमित सागर महाराज की मंगल प्रेरणा से फाउंडेशन की ओर से लूणदा, हिता और वरणी पंचायत क्षेत्र में गरीब जरूरमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट और कंबल वितरण किए गए। इस अवसर पर संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ,मांगीलाल सालवी , भरत चौबीसा, केसर सिंह शक्तावत मौजूद थे। संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा प्रतिमाह गरीब जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री कीट का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। शीतकाल में फाउंडेशन ने 100 जरूरतमंद लोगो को कंबल और 350 बच्चो को स्वेटर वितरण किए है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!