चांसदा में शीतकालीन अवकाश में छात्राओ को दिया जा रहा ऑन जॉब प्रशिक्षण
उदयपुर : व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत उदयपुर जिले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांसदा में अध्यनरत कक्षा 11 व 12 के ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की छात्राओ को व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत ऑन जॉब प्रशिक्षण 26 दिसंबर से 5 जनवरी तक ब्राह्मणी ब्यूटी पार्लर में करवाया गया। ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेड की प्रशिक्षिका खुशबु पटेल ने बताया की छात्राओ ने इस ट्रेनिंग के द्वारा ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड में बहुत कुछ ज्ञान अर्जित किया जो इनके सुनहरे भविष्य का निर्माण करेगा। प्रधानाचार्य श्री इंद्रेश तिवाड़ी ने बताया की इसका मुख्य उद्देश्य पेशेवर परिस्थितयो व व्यावहारिक अनुभव का व्यावसयिक शिक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान और अर्जित कौशल के साथ समन्वय स्थापित करना है। ब्राह्मणी ब्यूटी पार्लर की संस्थापक रेखा पटेल के द्वारा इन छात्राओ को प्रशिक्षण प्राप्त हुआ
