सेमारी : पलक हेल्थ एन्ड एजुकेशन सोसायटी एवम पायल मेडिकल स्टोर द्वारा निशुल्क जांच शिविर,54 मरीजों ने लिया लाभ
सेमारी । पलक हेल्थ एन्ड एजुकेशन सोसायटी एवम पायल मेडिकल स्टोर सेमारी में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन हुआ । उदयपुर जिले के सेमारी नगर के गणपति चोक में स्थित पायल मेडिकल स्टोर द्वारा एन्ड हॉस्पिटल के सानिध्य में मुम्बई व पुणे से प्रशिक्षित व प्रसिद्ध जोड़ प्रत्यारोपण व आर्थोस्कोपी विशेषज्ञ डॉ प्रशांत माहेश्वरी द्वारा रोगियों की निशुल्क जांच व परामर्श किया गया,शिविर के दौरान 54 मरीजो की निशुल्क जांच व चिकित्सा की गई,इस मौके पर मेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दी।
रिपोर्ट जितेंद्र पंचोली
