क्षेत्र में सर्द हवाओं ने ठंड की बढ़ायी तीव्रता, लोग घरों से बाहर ऊनी कपड़ों के निकल रहे

मेनार में ढंड तालाब पर मेहमान परिंदे सुबह कोहरे की आगोश में अठखेलियाँ करते हुए आ रहे है नज़र, उनकी चहचहाहट से पूरा वातावरण हो रहा है मनोरम

वल्लभनगर । क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से ही सर्द हवाओ के चलने से मौसम में ठंडक घुल गयी, और सर्दी में इजाफा हुआ है, हालांकि दिन में धूप निकल रही है, परंतु ज्यादा राहत देने में सफल नहीं हो सकी। मेनार में ढंड तालाब, ब्रह्म सागर पर अलसुबह विदेशी मेहमान परिंदे कोहरे की आगोश में अटखेलियां करते हुए नज़र आ रहे, वही उनकी चहचहाहट से पूरे वातावरण मनोरम हो रहा है और पर्यटक सुबह जल्दी ही इनकी सुंदर अठखेलियाँ कैमरों में कैद कर रहे है।
इधर सर्द हवाओं के चलने से लोग घरों से गर्म कपड़ों में ही पेक होकर निकल रहे है। सर्द हवा से हर कोई परेशान है, खासकर बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे है। वही सर्दी के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि कई दिन से अचानक सर्दी और बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने ऐसे में खासकर दिल के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम के जानकारों की माने तो गुजरे चार-पांच दिनो में न्यूनतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इधर ठंड से बचाव के लिए बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। वल्लभनगर बाजार में रविवार, सोमवार को महिलाओं ने जमकर ऊन व गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

ठंड से पाला गिरने लगा, छाने लगा कोहरा

क्षेत्र में ठंड के बढ़ने से सुबह-सुबह कोहरा छाने लगा है, नेशनल हाईवे 48 पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। वही कोहरा छाने के साथ ही पाला गिर रहा है, जिससे ठंड की तीव्रता बढ़ गई। रुण्डेड़ा के किसान भरत जणवा, भेरुलाल, मांगीलाल जणवा, बांसड़ा से हरीश व्यास, मेनार से ओमप्रकाश दियावत, हुक्मीचंद हीरावत ने बताया कि पाला गिरने से चना, सरसो की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। वही नीलगायों से फसलों की सुरक्षा हेतु किसानों ने खेतो पर डेरा डाल दिए है, जिन्हें भी रात को खासी परेशानी हो रही है। रात के वक्त गिर रहे पाले ने मुसीबतें और अधिक बढ़ा दी हैं। सूखी ठंड मौसमी रोग भी बढ़ा रही है। लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल की चपेट में आ रहे हैं। खेतो की पालियों पर ओस की बूंदे जमने लग गयी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!