प्रदेश में तीन चौथाई बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार, वल्लभनगर में खिलेगा कमल : राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह

जनाक्रोश महासभा में उमड़ा हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम

वल्लभनगर । वल्लभनगर विधानसभा के भटेवर में आयोजित जन आक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और वल्लभनगर में भी इस बार परिवर्तन होना तय है कांग्रेस को करारी शिकस्त देंगे कोई सेना भी यहां नहीं रहेगी। यहां भाजपा की सेना तैयार हो चुकी है, प्रभारी अरुण सिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ युवाओं द्वारा की जा रही नारेबाजी का समर्थन करते हुए स्वयं नारे लगाते हुए भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की सौगंध दिलवाई। प्रदेश प्रभारी सिंह ने विगत चुनाव के बाद हिम्मत सिंह झाला की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वाकई में आज जो नजारा देखने को मिला वह हिम्मत सिंह की मेहनत की बदौलत काबिले तारीफ है।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि आपके एक वोट की ताक़त देश में सशक्त शासन ला सकती है आपके एक वोट की ताकत वल्लभनगर में नए आयाम स्थापित कर सकती है इसलिए किसी बहकावे में ना आए और 2023 में प्रदेश में आ रही भाजपा की सरकार के साथ वल्लभनगर में भी कमल खिलाएं। पार्टी हमारे लिए सबसे बड़ी है हमारी यही विचारधारा रही है कि हम पार्टी को अपनी मां मानकर इसकी सेवा करते हैं, स्वागत उद्बोधन वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी जन आक्रोश यात्रा संयोजक हिम्मत सिंह झाला ने देते हुए कहा कि इस बार वल्लभनगर की जनता जाग चुकी है और कांग्रेस के कुशासन से परेशान हो चुकी है 2023 में वल्लभनगर में भी प्रदेश के साथ भाजपा का सशक्त राज कायम होगा।सभा को भाजपा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जन आक्रोश यात्रा वल्लभनगर प्रभारी कपासन पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

श्रीनाथजी की राह होगी अब आसान
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने क्षेत्रवासियों की मांग पर भटेवर से नाथद्वारा हाईवे सड़क के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने की घोषणा करते हुए सभी को आश्वस्त किया कि अब भगवान श्रीनाथजी के दर्शन में यह मार्ग सभी के लिए आसान होगा। सांसद सीपी जोशी ने सभी को आश्वस्त किया कि जल्द मेवाड़ मालवा और मेवाड़ से मारवाड़ का रेल मार्ग से जुड़ाव होगा, जो 70 सालों में नहीं हुआ वह इस भाजपा के राज में होना तय है।

वर्तमान कांग्रेस जिला परिषद सदस्य ने थामा भाजपा का दामन
कांग्रेस की वर्तमान जिला परिषद सदस्य रेखा देवी मीणा ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ते हुए सैकड़ों कांग्रेस व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रभारी व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, पूर्व विधायक दलिचंद डांगी, भाजपा प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उदयपुर जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, पूर्व डेयरी चेयरमैन गीता पटेल, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट, वल्लभ नगर मंडल प्रभारी शंभू सिंह राणावत, भाजपा जिला मंत्री बसंती देवी रावत, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, कुराबड़ प्रधान कृष्णा मीणा, उप प्रधान रोशन मेहता सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!