सेमारी : विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा द्वारा मिशन 392 के अंतर्गत जनसुनवाई का आयोजन
सेमारी,जितेन्द्र पंचोली । नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष योग्यजन आयुक्त द्वारा मिशन तहसील 392 के अन्तर्गत आज रविवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें उमाशंकर शर्मा आयुक्त विशेष योग्यजन (राज्यमंत्री दर्जा) द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए विशेष योग्यजन से व्यक्तिशः सुनवाई कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान ट्राईसाईकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर व सुनने की मशीन का वितरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों ने हिस्सा लिया।
जनसुनवाई के दौरान प्रभारी दूर्गाप्रसाद मीणा प्रधान प.स. सेमारी, लालसिह मीणा उप प्रधान पं.स.सेमारी, विजय राम कलासुआ जि.प.सदस्य, कुरीलाल मीणा जि.प.सदस्य, पीरूलाल जीनगर तहसीलदार सेमारी, रिपुसुदन सिह अति. विकास अधिकारी प.स.सेमारी, विभिन्न ग्राम पंचायतो के सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
