ऋषभदेव : नगरपलिका की साधारण सभा की बैठक में एक करोड़ से अधिक का बजट पास

पार्षदों ने अपने अपने वार्डो की विभिन्न समस्याओं से करवाया अवगत

ऋषभदेव । नवगठित नगरपालिका के बोर्ड को बनने के बाद पहली साधारण सभा की बैठक बुधवार को नगरपालिका सभागार में मुख्य अतिथि में विधायक डॉ दयाराम परमार एवं सभापति मनीष मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में एक करोड़ से अधिक का बजट पास किया गया।

बैठक में बैठक के एजेंडे के अनुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी, इंदिरा रसोई, स्वच्छ भारत मिशन, गुरुकुल खेल मैदान एवं सामुदायिक भवन पर विकास कार्य, श्मशान घाट सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य, पगल्याजी गार्डन मे ओपन जिम एवं बच्चों के मनोरंजन के खेल उपकरण लगाने का कार्य, कृष्णघाट सौंदर्यीकरण, सफाई, पेयजल,स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर चर्चा की गई।

बैठक में विधायक ने बताया कि नगर पालिका के पास आय के स्त्रोत नहीं है लेकिन नगरपालिका नगर का विकास भी कर सकती है और आय के स्त्रोत भी डवलप कर सकती है। बैठक में पार्षद महेंद्र तेली ने सार्वजनिक मेंदान के मेन गेट की दीवार ऊंची करने को कहा।

इस पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के जेईएन को तकमीना बनाने को कहा। पार्षद नरेश मेघवाल ने श्मशान पर महिला घाट बनाने, ईओ विजेश मंत्री ने पगल्याजी गार्डन में ओपन जिम व बच्चों के मनोरंजन के साधन लगवाने, पार्षद मीनाक्षी वाणावत ने कुवारिया नदी को गहरी एवं सफाई करवाने, पार्षद पीयूष जैन ने गवरी तिराहे पर संकेत बोर्ड लगाने, छोटे बच्चों की मृत्यु होने पर गाड़ने वाली जगह चारदीवारी बनाकर दरवाजा लगाने की मांग की । सभापति ने आभार जताया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!