कल्याणपुर : श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में जैन समाज ने प्रतिष्ठान बंद कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । श्री सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र झारखंड को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बुधवार को जैन समाज कल्याणपुर ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे बस स्टेण्ड जैन स्थानक से रैली निकाल कर उपखण्ड कार्यालय ऋषभदेव में एसडीएम श्रवणसिह राठौड को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसमें महिला व पुरुष के सकल जैन धर्मालंबियों ने सम्मेद शिखर बचाओ, सरकार अपना फेसला वापस लो के नारे लगाकर अहिंसात्मक प्रदर्शन किया । ज्ञापन में मांगे 20 जैन तीर्थकरों और अंनत संतो की मोक्ष स्थल श्री सम्मेदशिखर जी पारसनाथ पर्वत राज गिरीडीह झारखंड की स्वतंत्र पहचान पवित्रता और सरक्षण हेतु सम्मेदशिखर जी बचाओ आंदोलन के समर्थन में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने आये जैन समाज के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन, सचिव हर्षवधन जैन सहित समाज के युवा उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!